फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की गैंगस्टर मामले में जमानत पर सुनवाई अब 8 मई को

Wed, 16 Apr 2025 12:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में गैंगस्टर मामले में इरफान सोलंकी की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने काउंटर एफिडेविट दाखिल किया। इरफान सोलंकी के वकीलों ने रिज्वांडर दाखिल करने के लिए समय की मांग की। मामले की अगली सुनवाई अब आठ मई को होगी।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट में गैंगस्टर मामले में इरफान सोलंकी की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने काउंटर एफिडेविट दाखिल किया। इरफान सोलंकी के वकीलों ने रिज्वांडर दाखिल करने के लिए समय की मांग की। मामले की अगली सुनवाई अब आठ मई को होगी। हाईकोर्ट ने इरफ़ान की ज़मानत अर्जी को इसी मामले में अभियुक्त उनके भाई रिज़वान सोलंकी और इजरायल आटेवाला की जमानत अर्जी से संबद्ध कर दिया है। अब तीनों की ज़मानत अर्जियों पर अदालत एक साथ सुनवाई कर रही है।

विज्ञापन


इरफ़ान सोलंकी के खिलाफ़ कानपुर की पुलिस ने जाजमऊ थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसमें रिज़वान अहमद और इजरायल आटेवाला सहित अन्य को भी अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि इरफ़ान सोलंकी गैंग बना कर आर्थिक लाभ के लिए आम जनता को भयभीत करता है।वह अपने गैंग के सदस्यों की मदद से धन और प्रापर्टी बनाता है। उस पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे हैं। जस्टिस संजय सिंह की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें