ब्रिटेन से लौटे जिस युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, उसके संपर्क में आने वालों की सेहत को लेकर स्वास्थ्य विभाग विशेष नजर बनाए हुए है। ब्रिटेन से 26 वर्षीय युवक सबसे पहले मिर्जापुर स्थित अपने घर गया, जब वह ससुराल जाने लगा तो प्रोटोकॉल के तहत जानकारी स्थानीय स्तर पर सीएमओ कार्यालय को दी गई।
इसके बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया। तभी से रोजाना न केवल युवक बल्कि उसके ससुराल वालों की सेहत का भी फीडबैक लिया जा रहा था। अब संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मिर्जापुर में परिवार के सदस्यों और वाराणसी में दीनदयाल अस्पताल में ससुराल के लोगों को मेडिकल क्वारंटीन कराया गया है। अब इनकी सैंपलिंग भी की गई है, जिसकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी हैं। आगे पढ़ें, ट्रेन के सभी यात्रियों की होगी जांच...