उत्तरप्रदेश के मथुरा में आज हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि 10 लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। हादसा, मथुरा-वृंदावन रोड पर सवारियों से भरे ऑटो और कालेज बस की आमने-आमने टक्कर होने से हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिटी अशोक कुमार ने बताया कि ऑटों में 15 सवारियां बैठी थीं। ये ओवरलोडेड ऑटो एक बस को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही कॉलेज बस से जा टकराया। हादसे में 10 लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। घायलों में 3 लोगों की हालत बहुत नाजुक बनी हुई है।
ऑटो मथुरा से वृंदावन जा रहा था, जब वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।