फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वाहन ने पैदल राहगीर को मारी टक्कर, मैनपुरी का युवक गंभीर घायल

Sun, 12 Nov 2023 09:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मैनपुरी के भोगांव निवासी युवक हाथरस में सादाबाद के आगरा रोड स्थित बोहरे के बास रजवाह के समीप पैदल जा रहा था। एक अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। युवक टक्कर से गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल की जानकारी के लिए पहुंची इलाका पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से युवक घायल होकर वहीं गिर गया। एंबुलेंस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने घायल का उपचार शुरू कर दिया है। घायल के परिजन अभी नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


हाथरस में सादाबाद के आगरा रोड स्थित बोहरे के बास रजवाह के समीप राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर वाहन वहां से चला गया। टक्कर से सुधीर पुत्र बृजभूषण निवासी लालपुर, भोगांव, मैनपुरी गंभीर घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। डायल 108 एम्बुलेंस से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उपचार शुरू कर दिया। घायल युवक के परिजन मैनपुरी से अभी तक अस्पताल नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें