फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पूर्व बीडीसी के पति की संदिग्ध हालात में मौत, रजबहे की पटरी पर पड़ा मिला शव

Sun, 28 Jul 2024 11:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दौजीराम 27 जुलाई की सुबह 10 बजे वह घर से निकल गए थे। जब देर शाम तक नहीं लौटे तो उसके बड़े भाई आकाश ने रात पौने नौ बजे उनके मोबाइल पर बात की। पहले तो मोबाइल पर उनके पिता ने ही बात की, बाद में किसी अन्य व्यक्ति ने उनसे फोन ले लिया।
विज्ञापन
मृतक दौजीराम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सहपऊ के गांव सल्हैपुर चंदवारा की पूर्व बीडीसी सुखदेवी के पति दौजीराम (47) पुत्र हरप्रसाद का शव 28 जुलाई की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव जरीपुरा के रजबहे की पटरी पर पड़ा मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


गांव सल्हैपुर चंदवारा निवासी दौजीराम ने पट्टे पर खेत लेकर गांव नगरिया के सुरेश के साथ साझे में धान की पौध लगाई थी। परिवार भी उनके साथ काम करता था। उनके छोटे बेटे विशाल ने बताया कि 27 जुलाई की सुबह 10 बजे वह घर से निकल गए थे। जब देर शाम तक नहीं लौटे तो उसके बड़े भाई आकाश ने रात पौने नौ बजे उनके मोबाइल पर बात की। पहले तो मोबाइल पर उनके पिता ने ही बात की, बाद में किसी अन्य व्यक्ति ने उनसे फोन ले लिया और कहा कि अभी बारिश हो रही है। बारिश रुकने के बाद वह उनको घर छोड़ देगा। पूरा परिवार खाना खाकर सो गया।
विज्ञापन

 
28 जुलाई सुबह एक युवक ने परिवार के लोगों को सूचना दी कि उनके पिता का शव रजबहे की पटरी पर पड़ा है। वह सभी घटनास्थल की ओर दौड़े। गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। सादाबाद के सीओ हिमांशु माथुर और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही तीन व्यक्तियों पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु का कारण पता चल पाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


पत्नी बीडीसी रही, खुद लड़ा था प्रधानी का चुनाव 
दौजीराम ने वर्ष 2005 में प्रधानी का चुनाव भी लड़ा था। वे कुछ ही मतों से हार गए थे। उनकी पत्नी सुखदेवी ने भी इसी वर्ष बीडीसी का चुनाव लड़ा और जीतीं थीं। दौजीराम की चार संतानें हैं। सबसे बड़ी बेटी डॉली की शादी हो चुकी है। बेटे आकाश, विशाल और बेटी पिंकी अभी पढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें