सिकंदराराऊ-हाथरस मार्ग पर जयपुर से बरेली जा रही डबल डेकर बस रति के नगला पर पलट गई। हादसे में 14 घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जयपुर से बरेली जा रही डबल डेकर बस में अधिकांश सवारियां सो रही थी। तड़के सुबह चार बजे के लगभग बस चालक को नींद का झोंका आ गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 सवारियों को चोटें आईं हैं, वहीं दो बस के नीचे दबन गए, जिससे गंभीर घायल हो गए। घायलों का उपचार जारी है। बस मे सभी सवार राजस्थान-मथुरा के थे और सोरों स्थित गंगा घाट जा रहे थे। मौके पर एसडीएम धर्मेंद्र सिंह पहुंचे।