फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रैक्टर पलटा, पूर्व प्रधान के छोटे बेटे की मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 11 Jul 2024 06:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव के निकट मथुरा-बरेली मार्ग पर सामने से आ रहे वाहन को बचाते समय सोनू का ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सोनू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। जिससे पूर्व प्रधान के छोटे बेटे की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन


मुरसान क्षेत्र के गांव बगुली के पूर्व प्रधान भीमसेन के दोनों बेटे सोनू व मोनू 11 जुलाई की सुबह ट्रैक्टर-ट्राली से अनाज बेचने के लिए हाथरस मंडी गए थे। अनाज बेचने के बाद बड़ा बेटा मोनू पैसे का भुगतान लेने के लिए हाथरस मंडी में रुक गया और छोटा बेटा सोनू उम्र ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर अपने गांव आ रहा था। 

गांव के निकट मथुरा-बरेली मार्ग पर सामने से आ रहे वाहन को बचाते समय सोनू का ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए सोनू को निकालने का काफी प्रयास किया। लेकिन सभी असफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना लोगों ने परिजनों को दी। परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन सोनू के शव को घर ले गए। मृतक सोनू की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। जिस पर एक बेटा व एक बेटी है। मृतक का शव गांव में पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें