विजय कुमार बुआ के बेटे मोहन सिंह निवासी गांव मूढ़ा नौजरपुर के साथ गांव भुढि़या में मारुति कार में सवारियां लेने गया था। गाड़ी की छत पर सामान रखते समय ऊपर होकर जा रही बिजली की लाइन की चपेट में दोनों आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भुढ़िया में 24 अगस्त को मारुति कार की छत पर सामान रखते समय दो युवक विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। सीएचसी पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे का अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि कार सवार युवक जाहरवीर बाबा की जात के लिए जा रहीं सवारियों को लेने गांव भुढि़या जा रहे थे। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव तालिमपुर निवासी नरोत्तम सिंह पुत्र चंदन सिंह ने कहा है कि उनका छोटा भाई विजय कुमार (25) बुआ के बेटे मोहन सिंह निवासी गांव मूढ़ा नौजरपुर के साथ गांव भुढि़या में मारुति कार में सवारियां लेने गया था।
गाड़ी की छत पर सामान रखते समय ऊपर होकर जा रही बिजली की लाइन की चपेट में दोनों आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। सीएचसी पर उपचार के दौरान विजय को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहन को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।