अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर 29 मार्च की दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल नरेंद्र की अलीगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार हसायन के ग्राम सिंचावली कदीम निवासी हरेंद्र सिंह (30) हाईवे के गांव रतनपुर के पास सड़क के किनारे 29 मार्च को फड़ लगाकर कपड़े बेच रहे थे। कपड़े बेचते समय दोपहर में एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हरेंद्र को तत्काल इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। सोमवार को उनकी मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे एक बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। संवाद