कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही 20 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़, मारपीट और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती के मां ने कोतवाली में तहरीर देकर नौ लोगों क खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी बेटी एक अगस्त की सुबह करीब चार बजे पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने निकली थी। रास्ते में युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान युवकों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोपियों ने पति व बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसके पति भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। बेटा भी भारतीय सेना में सेवारत है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।