फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: रोडवेज बस से उतरे युवक को पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 10 Oct 2024 08:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

9 अक्टूबर की रात धर्मेंद्र रोडवेज बस से कुरावली से दिल्ली जा रहे थे। एटा रोड पर एक ढाबे के पास बस रुकने पर वह लघुशंका करने उतरे। बस से उतरकर वह कुछ ही कदम चले थे कि तभी पीछे से एक बाइक ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ के एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के ढाबे के निकट 9 अक्टूबर की रात्रि लघुशंका करने के लिए रोडवेज बस से उतरे युवक को पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए ले जाते समय युवक की मौत हो गई।  

विज्ञापन


मैनपुरी जिले के कुरावली निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रिसाल सिंह दिल्ली में नौकरी करते थे। गांव में उनकी पत्नी चार पुत्री और एक पुत्र सहित उनकी मां के साथ रहते हैं। 9 अक्टूबर की रात वह रोडवेज बस से कुरावली से दिल्ली जा रहे थे। एटा रोड पर एक ढाबे के पास बस रुकने पर वह लघुशंका करने उतरे। 

बस से उतरकर वह कुछ ही कदम चले थे कि तभी पीछे से एक बाइक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें