फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: धान पौध की रोपाई करते समय बिजली गिरने से युवक की मौत, छोटा भाई झुलसा

Wed, 10 Jul 2024 11:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव निवासी जसवंत और उसका छोटा भाई संदीप की सुबह खेत में धान की पौध की रोपाई कर रहे थे। घर के बाकी सदस्यों को भी रोपाई करने आना था। इस दौरान तेज बिजली कड़की और बारिश होने लगी। बिजली खेत पर आ गिरी, जिसकी चपेट में जसवंत और संदीप आ गए।
विज्ञापन
मृतक जसवंत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सिकंदराराराऊ कोतवाली के एटा रोड स्थित गांव इकबालपुर में 10 जुलाई की सुबह तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो युवा भाई इसकी चपेट में आ गए। बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। 

विज्ञापन


गांव निवासी किसान बबलू का पुत्र जसवंत (22) और उसका छोटा भाई संदीप (18) की सुबह खेत में धान की पौध की रोपाई कर रहे थे। घर के बाकी सदस्यों को भी रोपाई करने आना था। इस दौरान तेज बिजली कड़की और बारिश होने लगी। बिजली खेत पर आ गिरी, जिसकी चपेट में जसवंत और संदीप आ गए। जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई। 

छोटा  भाई संदीप बुरी तरह झुलस गया। उसे तत्काल सीएचसी लाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। जसवंत की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी, जबकि उसका गौना पिछले माह हुआ था। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। युवक की मौत से परिजन शोक में डूब गए। परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें