फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
शहर में डंपर की चपेट में आकर मंगलवार सुबह बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक एत्मादपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन





तमनागढ़ी के रहने वाले रवि राज (34) मंगलवार की सुबह ससुराल जाने के लिए घर से निकले थे। आगरा के एत्मादपुर में उनकी ससुराल है। वे बाइक लेकर आगरा रोड तक ही पहुंचे थे कि हरि आई हॉस्पीटल के पास बाइक डंपर की चपेट में आ गई। आगरा रोड पर बालू के ट्रक व डंपर खड़े होते हैं। पुलिस के अनुसार एक डंपर बैक हो रहा था। रवि उसकी चपेट में आ गया। सिर की गंभीर चोट के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक डंपर छोड़कर भाग गया।




घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां शव देख उन्होंने रोना बिलखना शुरू कर दिया। मृतक अपने पीछे माता-पिता के अलावा दो बच्चे व पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें