टीचर्स प्रीमियर लीग के संबंध में बैठक करते क्रिकेट खिलाड़ी। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Samvad
शिक्षकों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली टीचर्स प्रीमियम लीग (टीपीएल) सेशन-2 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस टूर्नामेंट में प्राइमरी और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक आमने-सामने होंगे, जिससे खेल के साथ आपसी समन्वय और प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा।
आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट का आयोजन 16 से 21 मई के बीच किया जाएगा। इसके लिए छह टीमों का चयन किया गया है, जिनके कप्तान तय कर दिए गए हैं। प्रवीन ठाकुर को सुखदेव सेंसेशन, नीरज चौधरी को छावा रिवेंजर्स और रोहिताश यादव को भगत सिंह लीजेंड का नेतृत्व सौंपा गया है।
वहीं दूसरी ओर पुष्पेंद्र राणा को महाराणा फाइटर्स, मानवेन्द्र चौधरी को शिवाजी वॉरियर्स और टिंकू चौधरी को राजगुरु रॉयलर्स की कमान दी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय रविकांत गुप्ता की स्मृति में किया जा रहा है। टूर्नामेंट को रोचक बनाने के लिए टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है।
इस अवसर पर संजीव शर्मा (फाइनेंस) और कृष्णकांत (दाऊबाबा फिलिंग स्टेशन) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से शिक्षकों के बीच खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा और आपसी सहयोग व सामंजस्य भी मजबूत होगा। संवाद