परिवार के सदस्य बाहर गए थे। इसी बीच घर के आंगन में लगे जामुन के पेड़ पर फंदा लगाकर रत्नेश ने खुदकुशी कर ली। दोपहर के बाद जब परिवार वाले घर पहुंचे तो उन्होंने युवक को फंदे पर लटका देखा।
सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत गांव नगला महारी में एक युवक ने सोमवार को घर के आंगन में लगे जामुन के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नगला महारी निवासी रत्नेश (30) पुत्र रनवीर सिंह खेतों में मजदूरी करते थे। 12 मई की दोपहर को परिवार के सदस्य बाहर गए थे। इसी बीच घर के आंगन में लगे जामुन के पेड़ पर फंदा लगाकर रत्नेश ने खुदकुशी कर ली। दोपहर के बाद जब परिवार वाले घर पहुंचे तो उन्होंने युवक को फंदे पर लटका देखा।
यह दृश्य देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बेटे की मौत पर परिवार में मातम पसरा हुआ है। थाना पुलिस ने बताया है कि गांव दो जिलों की सीमा से जुड़ा है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।