फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तमंचे के साथ वीडियो हुआ प्रसारित, पकड़ा गया युवक

Tue, 20 Aug 2024 06:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह कारतूस और तमंचा दिखाते हुए नजर आया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी हाथरस ने वीडियो में अवैध असलहा के साथ दिख रहे व्यक्ति की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एक युवक का तमंचा लहराते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुआ था। मामले में कोतवाली पुलिस ने 20 अगस्त को एक युवक को 315 बोर के तमंचा व एक जिंदा करतूस सहित पकड़ा है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरिओम पुत्र जयप्रकाश निवासी भोपतपुर थाना हाथरस जंक्शन हाल निवासी समामई बताया है।

विज्ञापन


18 अगस्त को एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह कारतूस और तमंचा दिखाते हुए नजर आया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी हाथरस निपुण अग्रवाल ने वीडियो में अवैध असलहा के साथ दिख रहे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सासनी पुलिस टीम ने अवैध असलहा के साथ वीडियो में दिख रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया । जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सासनी पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें