मृतक का करीब पांच माह पहले ही विवाह हुआ था। पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी। 18 अगस्त की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। 19 अगस्त की सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था।
गांव सिकतरा निवासी 24 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में खूंटी के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
बताते हैं कि मृतक बाहर रहकर नौकरी करता था। चार दिन पहले ही अवकाश पर घर आया था। करीब पांच माह पहले ही उसका विवाह हुआ था। पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी। 18 अगस्त की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। 19 अगस्त की सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई। तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन जा चुकी थी।