गांव अतिया में कुश्ती दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाते रालोद के पूर्व बृज क्षेत्र अध्यक्ष गुड्ड?
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद क्षेत्र के गांव अतिया में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांव, क्षेत्र व अन्य कई जिलों के पहलवानों ने मल्ल विद्या का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि रालोद के पूर्व बृज क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया और रालोद जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत कराई।
लोगों न पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर युवा नेता दीपू चौधरी, रामसहाय चौधरी, कर्मवीर सिंह, चौधरी महीपाल सिंह, सनेही लाल, नेताजी राधाचरन पहलवान, हरिपाल सिंह, कलोदी चौधरी, राजवीर सिंह आर्य, चोब सिंह पहलवान, बलदेव ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। दंगल को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।