फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट हो समाप्त, विष्णु तिवारी को मिले मुआवजा

विज्ञापन
राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया की हाथरस इकाई के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी के नाम नायब तहसीलदार राकेशचंद्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए एससी-एसटी एक्ट को समाप्त किए जाने और विष्णु तिवारी को क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष कृष्णा उपाध्याय ने ज्ञापन में कहा कि एससी-एसटी एक्ट जैसे विभाजनकारी, अन्यायकारी व काले कानून के चलते हजारों लोग प्रतिवर्ष निर्दोष होने के बाद भी सजा काट रहे हैं। केवल आरोप मात्र से अभियुक्त को जेल भेजने की व्यवस्था वाले इस कानून ने न जाने कितने लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका एक ज्वलंत उदाहरण ललितपुर जिले से विष्णु तिवारी के रूप में सामने आया है। जिसे 20 वर्ष तक सजा काटने के बाद न्यायालय ने निर्दोष पाए जाने पर रिहा कर दिया। राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया एससी-एसटी एक्ट को समाप्त करने सहित विष्णु को क्षतिपूर्ति के रूप में 50 करोड़ दिए जाने की मांग करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें