फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चार माह से मजदूरी नहीं मिली, ब्लॉक पहुंचे मजदूरों ने किया हंगामा

Fri, 16 Oct 2026 03:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मजदूरी न मिलने की शिकायत लेकर सादाबाद ब्लाॅक पर पहुंचे बीबीरामजी योजना के मजदूर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चार माह से मजदूरी का भुगतान नहीं होने से परेशान गांव ताजपुर के मजदूर बृहस्पतिवार को सादाबाद ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने भुगतान में देरी पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया और अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी। मजदूरों का कहना था कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ है। इससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

मजदूरों की समस्या सुनने के लिए खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने उन्हें बैठक कक्ष में बैठाया। उन्होंने मजदूरों को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) के नए स्वरूप की जानकारी दी। बीडीओ ने बताया कि योजना में रोजगार की सीमा 100 से बढ़ाकर 125 दिन की गई है। नई प्रक्रिया के तहत मजदूरी का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा, जिसके चलते प्रक्रिया पूरी होने में समय लग रहा है।
खंड विकास अधिकारी ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि अगले 10 से 15 दिन में मजदूरी की धनराशि उनके खातों में पहुंच जाएगी। इसके बाद मजदूर भुगतान की उम्मीद लेकर लौट गए। इस दौरान एडीओ पंचायत रामकिशन सिंह, एपीओ धीरज सिंह, सुरेशचंद्र आजाद, सचिव देवेंद्र गौतम और संत कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें