फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में मथुरा रोड स्थित एक गांव निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में गांव के अजय पुत्र विक्रम सिंह, कोमल सिंह पुत्र पोहप सिंह, राधाचरन पुत्र पोहप सिंह और मनोज, विपिन पुत्रगण नानकचंद को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसके पड़ोस में अजय पुत्र विक्रम का मकान है। अजय काफी समय से उसकी बेटी के साथ बदतमीजी करता है और तमंचा दिखाकर उससे छेड़छाड़ करता है। उसके भतीजे ने बेटी के बताए अनुसार एक तहरीर चौकी बिसावर पर दे दी, इससे कुपित होकर अजय 14 जुलाई को रात नौ बजे उसके घर में घुस आया और उसकी बेटी को बुरी नीयत से दबोच कर नीचे गिरा लिया और उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ करने लगा। बेटी ने शोर मचाया तो वह तथा उसका भतीजा दौड़कर पहुंचे तथा मोहल्ले के काफी लोग आ गए। इस दौरान अजय ने भी अपने परिजनों को बुला लिया। इन लोगों ने लाठी डंडों से उसके भतीजे व बचाने आए एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीटा। इससे उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें