फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे मनाएं त्योहार कि कायम रहे मिसाल

विज्ञापन
कोतवाली पर आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल शहर के प्रबुद्धजन। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बकरीद और रक्षाबंधन बलिदान, त्याग और भाई-बहन के प्यार का त्योहार है। इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाएं। सादाबाद शांति का मिसाल रहा है, हमें हर हाल में यह मिसाल कायम रखनी है। इसलिए त्योहार पर आपसी सौहार्द का परिचय दें। ये बातें सादाबाद कोतवाली में धर्म गुरुओं व नगर के प्रबुद्ध लोगों के साथ आयोजित शांति व्यवस्था की बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार ने कही।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी तरह का कुछ ऐसा पोस्ट न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। त्योहारों पर शांति में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल डीके सिसौदिया ने कहा कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सामूहिक कुर्बानी न करें। घरों में रहकर ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा करें। रक्षाबंधन पर खरीददारी करते वक्त सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने कहा कि ईद और रक्षाबंधन के पर्व पर पेयजल आपूर्ति व नगर की साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व चेयरमैन बालकिशन गोयल, अरविंद चौधरी, पंडित विश्वनाथ शर्मा, गंगादास, विपिन अग्रवाल, अमित वर्मा, पूर्व चेयरमैन चौधरी भानुद्दीन, सुनील गौतम, हंवीर सिंह प्रधान, ओमवीर प्रधान, अनिल पाराशर, वीरेंद्र चौहान, बीके वर्मा, अनुपम जिंदल, पूर्व सभासद विजेंद्र सिंह, डैनी, हमीद खां, हाफिज शफीकुद्दीन, बलवीर सिंह, बाबू, जोगेंद्र सिंह, कामरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें