संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
क्षेत्र के ग्राम जरैया में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के मायके पक्ष के लोगों को भी मौके पर बुला लिया। हालांकि पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष के लोगों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार किया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बरहन निवासी सरनाम पुत्र खुशालीराम की पुत्री प्रेमवती की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व ग्राम जरैया निवासी लाल सिंह के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे है। मंगलवार को प्रेमवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में सन्नाटा छा गया। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। मृतक प्रेमवती के मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। पीड़ित पिता सरनाम सिंह ने थाने में तहरीर देकर किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार किया है।