फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सोनिया को गिरफ्तार करते ही महिलाओं का फूटा गुस्सा, रिश्वत मांगने के लगाए आरोप, काटा हंगामा

Thu, 02 Apr 2026 10:31 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पीड़ित महिलाएं एंटी करप्शन टीम के पीछे-पीछे कोतवाली सदर तक पहुंच गईं और बिलखते हुए एक साल से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। हंगामे के दौरान एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने उचित कार्रवाई तथा विवेचना में उनके बयान भी दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन
रिश्वत मांगे जाने की कोतवाली में शिकायत करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में एंटी करप्शन की कार्रवाई के समय कई आवेदक महिलाएं कार्यालय में मौजूद थीं। जैसे ही सोनिया सिंह को गिरफ्तार किया गया, महिलाओं ने एक सुर में आरोप लगाने शुरू कर दिए, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। महिलाओं का कहना था कि उनसे भी फाइल आगे बढ़ाने के लिए पांच हजार रुपये मांगे गए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Hathras News: नगर पालिका की महिला कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार
पीड़ित महिलाएं एंटी करप्शन टीम के पीछे-पीछे कोतवाली सदर तक पहुंच गईं और बिलखते हुए एक साल से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इगलास अड्डा की रहने वालीं सुषमा ने बताया कि फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर उनसे पांच हजार रुपये मांगे। सीर की रहने वालीं नीतू ने बताया कि उनके नाम पर 66 गज का प्लाॅट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Hathras News: शिकायत पर पटल से हटा दी गई थी सोनिया, दो माह बाद फिर दे दिया चार्ज
अब यही कहकर उनकी फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही कि उनके नाम पर संपत्ति है। फाइल के लिए पांच हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। इसी तरह इगलास अड्डा की प्रीति राठौर, बड़े अहियापुर की पुष्पा, ढकपुरा की शीलम, सीर की लता व अन्य महिलाओं ने सोनिया सिंह पर रुपये मांगने के आरोप लगाए। हंगामे के दौरान एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने उचित कार्रवाई तथा विवेचना में उनके बयान भी दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर महिलाएं शांत हुईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें