फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पानी के लिए बर्तन लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं

Sun, 26 Apr 2026 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पानी के लिए सड़क पर बाल्टी लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद 
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र में भूमिगत पाइपलाइन से होने वाली पेयजल आपूर्ति चार दिनों से ठप है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने से नलकूप से आपूर्ति बंद है। शनिवार को कूपा गली में स्थिति तब बिगड़ गई, जब आक्रोशित महिलाएं खाली बर्तन लेकर सड़कों पर उतर आईं।
विज्ञापन


उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि एक-दो दिन के भीतर समाधान नहीं हुआ, तो नगर पंचायत का घेराव किया जाएगा।

भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न इस जलसंकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। नगर के कूपा गली, वाल्मीकि बस्ती, बरीबाला, सुभाष गली, राजनगर नई बस्ती और पंडितान गली समेत कई मोहल्लों में घर-घर जलापूर्ति पूरी तरह बंद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पंचायत में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन




चार दिन से पानी नहीं आ रहा है। कई-कई घंटे लाइन में लगना पड़ता है। घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
-कुसुम देवी, कूपा गली।
-घर का सब काम बंद है, पानी खरीदना पड़ रहा है। अगर जल्द व्यवस्था नहीं हुई तो सभी नगर पंचायत में धरना देंगे।
- इंद्रवती, कूपा गली।
- कई बार बिजली अधिकारियों से समाधान के लिए बातचीत की गई है, नगर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। खराब ट्रांसफॉर्मर को न बदले जाने से पेयजल आपूर्ति ठप है।
-राधारमन अग्रवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि, सादाबाद।
कोतवाली के पास स्थित नलकूप के ट्रांसफॉर्मर में खराबी और अधिक वोल्टेज की समस्या के कारण जलापूर्ति बाधित हुई है। बिजली विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-विकास जैन, ईओ, सादाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें