फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पहले दिन 6899 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1933 रहे अनुपस्थित

Sun, 26 Apr 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
केंद्र में प्रवेश के लिए कतार में खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
जनपद में होमगार्ड भर्ती की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा की शुरुआत कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच हुई। पहले दिन जिले के 12 केंद्रों पर ईटावा, एटा, कासगंज और अलीगढ़ के कुल 6899 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1933 अनुपस्थित रहे। देरी से पहुंचने के चलते कई अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन


परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। प्रवेश से पहले सघन चेकिंग की गई, जिसके बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया।
पहली पाली में 3387 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में 3512 शामिल हुए। प्रत्येक पाली में 4416 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन पहली पाली में 1029 तो दूसरी पाली में 904 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि आगामी दिनों की पालियों में भी इसी तरह सख्ती बरती जाएगी, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन





एटा के सनी को तीन मिनट देरी पड़ी भारी

शहर के एक केंद्र पर तीन मिनट की देरी से पहुंचे एटा के सनी को प्रवेश नहीं दिया गया। वह काफी देर तक प्रवेश के लिए मिन्नतें करते रहे, लेकिन नियमों के चलते उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। सनी ने बताया कि वह बाइक से आए हैं, रास्ते में एक बार उनकी बाइक खराब हो गई। कई जगह उन्हें जाम मिला इस कारण वह लेट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें