फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बेचते महिला समेत दो लोग गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

धुलेंडी के दिन कस्बा पुरदिलनगर पुलिस चौकी प्रभारी ने कस्बे के मोहल्ला गड्ढा में छापा मारकर एक महिला सहित दो लोगों को अंग्रेजी शराब की पेटी और बीयर की कैन को अवैध रूप से बेचते हुए गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

पुरदिलनगर चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह हमराहों के साथ धुलेंडी के दिन कस्बे में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि कुख्यात शराब तस्कर हंसराज अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम ने उसके मोहल्ला गड्ढा स्थित आवास की तलाशी ली तो वहां चंद्रशेखर और दानकुमारी शराब और बीयर बेच रहे थे। इनके कब्जे से छह पेटी अंग्रेजी शराब और 39 कैनर बीयर की बरामद की गईं, जबकि मुख्य आरोपी हंसराज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। मौके से पकड़ी गई महिला व दूसरे आरोपी का एक्साइज एक्ट की धारा 60 के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें