न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
कस्बा के सब्जी मंडी तिराहा स्थित एक बैंक के निकट दो दुकानदारों ने नगर पंचायत के दिव्यांग कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी है। इसकी शिकायत नगर पंचायत कर्मी ने मुरसान पुलिस से की है। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुरसान नगर पंचायत कर्मी लाल मोहम्मद निवासी मुरसान ने बताया कि रविवार की सुबह वह बाजार से होकर निकल रहा था। तिराहे के निकट में नाश्ता की दुकान लगा रहे एक व्यक्ति ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा था।
जब कर्मचारी ने उससे अतिक्रमण हटाने के लिए कहा तो दुकानदार नाराज हो गया और दिव्यांग कर्मचारी लाल मोहम्मद के साथ दुकानदार ने अपने पास के दो अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। नगर पंचायत कर्मी ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी।