फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Tue, 10 Jun 2025 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली जंक्शन के गांव गढ़ी दूधाधारी में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे रचना (27) पत्नी राजेश कुमार का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी दूधाधारी निवासी रचना की शादी सात वर्ष पूर्व राजेश कुमार के साथ हुई थी। चार साल पहले सड़क हादसे में उनके पति की मौत हो गई, जिसके बाद से रचना अकेले अपने बच्चे के साथ रह रही थी। रचना मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के एका कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर की निवासी थी। दो दिन पहले ही रचना अपने मायके से लौटी थी।
सोमवार को दोपहर को पड़ोसियों ने रचना को घर के अंदर फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि रचना के आत्महत्या करने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को भी दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें