फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चोरी के गहने खरीदने के आरोप में कारोबारी को पकड़ा

Tue, 10 Jun 2025 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के तिराहा बाजार में सोमवार को अलीगढ़ जिले के गोधा थाने की पुलिस ने नगर में एक स्वर्णकार की दुकान पर दबिश दी। पुलिस ने दुकानदार को चोरी के सोने के गहने खरीदने के आरोप में हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई। कोतवाली पर बड़ी संख्या में सराफा कारोबारी पहुंच गए।
विज्ञापन

सोमवार को अलीगढ़ जिले के गोधा थाने की प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने अपनी टीम के साथ कस्बा के तिराहा बाजार में स्वर्णकार शाहिद पुत्र शमशाद निवासी मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज की दुकान पर दबिश दी। टीम ने शाहिद को चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पहले कोतवाली ले गई।
वहां बड़ी संख्या में सराफा कारोबारी एकत्रित होकर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली पर काफी देर तक उनकी पुलिस से इस मामले में बातचीत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस आरोपी स्वर्णकार को अपने साथ अलीगढ़ ले गई। इस घटना को लेकर बाजार में चर्चाएं रहीं। इस संबंध में गोधा थाने की प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि शाहिद ने चोरी के आभूषण खरीदे थे। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसकी निशानदेही पर यहां दबिश दी गई है। आरोपी को अलीगढ़ ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें