फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला ने रास्ते में डाला कूड़ा, होने लगा गाली-गलौज, चले लाठी-डंडे

Wed, 08 Mar 2023 12:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नयावास में एक महिला ने रास्ते में कूड़ा डाल दिया। इस बात का विरोध किया गया। इसके बाद गाली-गलौज होने लगी और फिर हाथापाई के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। 
विज्ञापन
मारपीट के बाद जिला अस्पताल में घायल... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नयावास एवरनपुर में रास्ते में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। यहां पर घायल हुए दोनों पक्षों के महिला-पुरुषों का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नयावास में एक पक्ष की महिला ने रास्ते में कूड़ा डाल दिया। इस बात का दूसरे पक्ष द्वारा विरोध किया गया। जिसके बाद उनके बीच गाली-गलौज होने लगी और फिर हाथापाई के बाद उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। 

मारपीट में प्रवीन पुत्र रामदास, रोशनी पत्नी प्रवीन, कन्हैैया पुत्र प्रेमपाल, कृष्ण मुरारी पुत्र सोवरन सिंह, गुड्डी देवी पत्नी प्रेमपाल, हेमलता पत्नी केशव और रामवीर पुत्र गंगाराम घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें