फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नहाते समय महिला को युवक ने बुरी नीयत से दबोचा, धमकी देकर भागा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 05 May 2026 11:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महिला अपने घर पर अकेली थी। बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपी घर का दरवाजा खोल कर अंदर घुस आया। पीड़िता को बुरी नीयत से दबोच लिया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला को नहाते समय एक युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने नामजद आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 4 मई की शाम 6 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपी सुरजीत घर का दरवाजा खोल कर अंदर घुस आया। पीड़िता को बुरी नीयत से दबोच लिया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। 

पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी गालीगलौज कर उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें