फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेदप्रकाश हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में चार और आरोपी किए गिरफ्तार, तीन बदमाशों को लगी गोली, कोतवाल बाल-बाल बचे

Tue, 05 May 2026 11:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश उर्फ सोनू को घर के बाहर से ही अपहरण कर लिया गया और एक फैक्टरी में ले जाकर टार्चर किया गया था। इसके बाद उनकी हत्या कर शव को सहपऊ के गंदे नाले में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
मुठभेड़ में चार आरोपी दबोचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के सनसनीखेज वेदप्रकाश हत्याकांड में पुलिस से बचकर भाग रहे मुख्य आरोपी मोनिश व विशाल अपने दो अन्य साथियों के साथ 5 मई देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सासनी में पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी। हमले में शहर कोतवाल सतेंद्र राघव बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में मोनिश, विशाल व विवेक के पैरों में गोली लगी है।

विज्ञापन


साथियों को घायल देख मोनू कुशवाहा ने तमंचा फेंक खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। छह अप्रैल की रात को प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश उर्फ सोनू निवासी दिल्ली वाला चौक को घर के बाहर से ही अपहरण कर लिया गया और एक फैक्टरी में ले जाकर टार्चर किया गया था। इसके बाद उनकी हत्या कर शव को सहपऊ के गंदे नाले में फेंक दिया था।

पुलिस की छानबीन में 18 लोगों के नाम सामने आए, जिनमें से पुलिस 11 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपियों में से सगे भाई कमल व गौरव निवासी दिल्ली वाला चौक नाटकीय ढंग से पिछले सप्ताह दिल्ली में गिरफ्तार हो गए थे। पुलिस फरार पांच हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि मंगलवार रात को सूचना मिली कि हत्या में शामिल चार बदमाश सासनी क्षेत्र में छिपे हैं तथा वहां से जिला छोड़ने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


देर रात लगभग 10 बजे सुसायत कला मोड़ लाल रंग की स्विफ्ट आती दिखी। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख युवकों ने गाड़ी में से ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग पर चार युवक पुलिस पर फायरिंग करते हुए कार से उतरकर भागे। फायरिंग में विशाल शर्मा निवासी रामलीला ग्राउंड व मोनिसकांत शर्मा निवासी चित्रकूट बगीची, आगरा रोड के दोनों पैरों में गोली लगी। विवेक शर्मा उर्फ छोटू उर्फ सूरज निवासी खमानी गढ़ी, सादाबाद के एक पैर में गोली लगी। देर रात तीनों को सासनी सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। कार के अलावा चारों से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें