फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रसव के दौरान महिला की अलीगढ़ में मौत, बच्चा भी बच न सका

Mon, 06 Mar 2023 07:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव संगीला निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर ससुराली जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। खून की कमी के चलते उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। प्रसव से पहले ही गर्भ में उसके बच्चे की मौत हो गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के इगलास रोड स्थित गांव संगीला निवासी महिला की प्रसव पीड़ा के दौरान हालत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर परिवार के लोग शव लेकर गांव आ गए, जहां मायके पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। तब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव संगीला निवासी 24 वर्षीय भारती पत्नी सौरभ को प्रसव पीड़ा होने पर ससुराली जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। खून की कमी के चलते उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

प्रसव से पहले ही गर्भ में उसके बच्चे की मौत हो गई, जिस पर उसकी हालत और अधिक बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।ससुराली उसका दोनों का शव लेकर गांव लौट आए। मायके के लोगों ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें