फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला ने ओवरब्रिज से कूदकर की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से पति से नाराज होकर निकली महिला ने तालाब चौराहा स्थित रेल ओवरब्रिज से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पति ने महिला को पकड़कर रेलिंग से ऊपर खींचा। बाद में लोगोंं ने भी महिला को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


रेल ओवरब्रिज पर बुधवार की दोपहर को पति-पत्नी में कहासुनी हो रही थी। काफी देर तक हुई कहासुनी के बीच महिला सड़क से सीढि़यों की तरफ कूदी व रेलिंग से नीचे छलांग लगाने की कोशिश की। इस बीच पति ने दौड़कर उसे पकड़ा। काफी देर तक वह रेलिंग से नीचे लटकी रही। इस दौरान काफी संख्या में लोग नीचे जमा हो गए। अफरा-तफरी मच गई। पति व अन्य लोगों ने मिलकर महिला को ऊपर खींचा। महिला ने बताया कि ससुराल में उसके गलत व्यवहार हो रहा है। कई बार समझौता हुआ, लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में परिवर्तन नहीं आया। एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें