फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मैक्स व कार की भिड़ंत, 11 लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर रोड पर मंगलवार देर रात कार व मैक्स लोडर की भिड़ंत हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जलेसर रोड स्थित गांव नगला गूलरिया का परिवार रात हाथरस से शादी समारोह से गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव गढ़ी जैनी के पास सामने से आ रहे मैक्स लोडर से टक्कर हो गई। टक्कर जबरदस्त थी कि हादसे में मैक्स सवार राज व प्रेम निवासी गढ़ी गिरधरा गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके अलावा नगला गूलरिया के कार सवार रॉबी, मंजू, कल्पना, आरती, किशन देवी, विवेक, सुनील, जाह्न्वी (2) व लवांश (7) घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से राज, प्रेम व रॉबी को रेफर किया गया है। एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें