फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप की दीवार में कूमल लगाकर तांबे का तार चोरी

विज्ञापन
गांव इसौंदा में किसान के नलकूप में चोरों द्वारा लगाया कूमल - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

जलेसर रोड (मानिकपुर) पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव इसौंदा में चोरों ने बुधवार की रात को गांव निवासी किसान सतेंद्र शाह पुत्र जगदीश शाह के खेतों पर बनी नलकूप की कोठरी की दीवार में कूमल लगाकर मोटर में लगे हजारों रुपये कीमत का तांबे का तार चोरी कर लिया।
विज्ञापन

किसान बुधवार की शाम को नलकूप की कोठरी को बंद करके घर आ गया था। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह नलकूप पर गया तो वहां कोठरी में कूमल लगा देखकर उसका माथा ठनका। दरवाजा खोला तो अंदर कोठरी में लगी मोटर पूरी तरह खुली हुई थी और उसमें लगा लगभग करीब दस किलो तांबे का तार गायब था। चोरी की खबर पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के नामजद कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें