फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पति से होता था झगड़ा, भाई के दोस्त के साथ मिलकर खाने में दिया जहर, हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2024 08:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पति-पत्नी में आपस में झगड़े होते थे। पत्नी ने परेशान होकर अपने भाई के दोस्त के साथ मिलकर पति को खाने में जहर दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हाथरस पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पत्नी गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद के सादाबाद थाना क्षेत्र में बिसावर के गांव मालवी नगर नगला मदारी में 6 नवंबर को एक व्यक्ति की जहर देकर हुई हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई संजय सिंह ने युवक की पत्नी पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 3 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला वर्तमान में सहकारी समिति बिसावर की अध्यक्ष भी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

तहरीर में पत्नी अन्नू देवी व मृतक के दोस्त शिव कुमार के नामजद पुलिस को तहरीर दी थी। भाई का आरोप था कि भाई-पत्नी में आए दिन कहासुनी और झगड़ा होता था। इसी कारण पत्नी ने भाई के दोस्त के साथ मिलकर पवन कुमार को खाने में जहर दे दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। विसरा रिपोर्ट में मृत्यु का कारण एल्युमीनियम फॉस्फाइड से होना आया। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी मृतक की पत्नी को अन्नू देवी को पुलिस ने मुरसान चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। थाना सादाबाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें