फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पत्नी नहीं लौटी मायके से, नाराज पति ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 02 Dec 2023 06:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित शिव कॉलोनी नवीपुर निवासी विजय की कुछ साल पहले ही विजय की शादी हुई थी और उनके पास दो साल का बेटा है। वह पत्नी व बेटे के साथ ससुराल गया था। 1 दिसंबर को विजय तो वापस आ गया, लेकिन पत्नी मायके से वापस नहीं आई। इसी बात से नाराज होकर 2 दिसंबर की सुबह विजय ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के मायके से न लौटने से नाराज पति द्वारा आत्मदाह किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

विज्ञापन

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित शिव कॉलोनी नवीपुर निवासी 26 वर्षीय विजय पुत्र श्रीकिशन प्राइवेट कंपनी में काम कर अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। कुछ साल पहले ही विजय की शादी हुई थी और उनके पास दो साल का बेटा है। कुछ दिन पहले विजय अपनी पत्नी व बेटे के साथ ससुराल गया था। 1 दिसंबर को विजय तो वापस आ गया, लेकिन पत्नी मायके से वापस नहीं आई। 

इसी बात से नाराज होकर 2 दिसंबर की सुबह विजय ने अपनी जान दे दी। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन परिजन उन्हें बागला संयुक्त जिला अस्तपाल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। -विजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें