फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर से प्यार की राह में पति बना रोड़ा तो पत्नी ने रास्ते से हटाया

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में हत्या की आरोपी पत्नी। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव कपसिया निवासी शाहिद की हत्या उसकी पत्नी व भाई ने ही मिलकर की थी। कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे में इस मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी के आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि शाहिद की पत्नी नाजमीन का अपने देवर राशिम उर्फ पंक्षी से चक्कर चल रहा था। इसको लेकर आए दिन घर में क्लेश होता था। उसके बावजूद नाजमीन का पंक्षी से मिलना नहीं छुटा। जब शाहिद ज्यादा हस्तक्षेप करने लगा तो पंक्षी ने उसे ही रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। कोतवाल ने बताया कि ईद से एक दिन पहले पंक्षी ने आरिफ पुत्र हुसैनी निवासी कपसिया, हसमुद्दीन पुत्र मुखतार अली निवासी महार दरवाजा बारसा कॉलोनी एटा को बुला लिया। शाम में तीनों शाहिद को बहाने से बुला ले गए और शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को मानिकपुर के बंबे में डाल दिया गया। ईद के दिन लाश बंबे में अटकी मिली। इनकी सोच थी कि पानी में लाश बह कर आगे चली जाएगी और किसी को पता नहीं चलेगा। मंगलवार को सूचना के आधार पर कासगंज रोड स्थित डुकरिया बंबा पुल से नाजमीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें