फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ग्रामप्रधान, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक व चौकीदार करेंगे गांव में आने वालों की निगरानी

विज्ञापन
हाथरस: गांव में बाहर से आने वालों की ​​नगरानी को मौजूद ग्राम कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण और लोगों को इस संक्रमण से बचाने के उद्देश्य गांव गांव में निगरानी समितियों का गठन किया गया है। इसे लेकर नामित अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जाकर निगरानी समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक की और उनको कर्तव्यों की जानकारी देते हुए लोगों को समिति द्वारा बताई जाने वाली बातों को मानने की सलाह दी।
कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए देश व प्रदेश में लॉकडाउन लागू है। लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। इसके चलते दूसरे शहरों और राज्यों से प्रवासी मजदूरों का अपने गांव में आने का सिलसिला लगातार जारी है। दूसरे शहरों और राज्यों से आने वाले लोगों से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। इसके चलते इन लोगों की निगरानी के लिए प्रत्येक गांव में निगरानी समितियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

इस समिति का गठन ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठित किया गया है। समिति के सदस्य राशन डीलर, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक, लेखपाल, चौकीदार, ग्राम वार्ड सदस्य आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। इन सभी को मंगलवार को हुई बैठक में बताया गया है कि इनके गांव में जो भी व्यक्ति दूसरे राज्य व शहर से आए तो उसे घर में ही क्वारंटीन किया जाए। होम क्वारंटीन किए जाने से पहले उसकी जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल पर कराई जाए।
विज्ञापन

कोविड-19 से संबंधित अन्य बातों पर भी निगरानी समिति की बैठक में जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत मनीपुर में ग्राम प्रधान द्रोपदी देवी की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई, जिसमें सीडीपीओ मीना शर्मा ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान तोफन सिंह, राशन डीलर नागेंद्र सिंह, आंगनवाड़ी सुनीता देवी, राम किशोरी, रिबन देवी, सहायिका ओमवती देवी, आशा ओमवती देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें