फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने ही की थी हिस्ट्रीशीटर गांजा कारोबारी रिंकू की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

गांजा कारोबारी रिंकू की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपनी बहन के बेटे सहित दो अन्य लोगों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने पत्नी सहित चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया। जिसमें यह बात स्पष्ट हुई है कि रिंकू की पत्नी उसके गांजे के कारोबार पर अपना अधिकार चाहती थी। इसके अलावा उसके एक युवक से अवैध संबंध भी थे। इस सबके चलते उसने अपने पति को जहर दे दिया और लाश को फेंकवा दिया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अक्रूर इंटर कॉलेज बागला मार्ग निवासी रिंकू उर्फ रमन गुप्ता पुत्र चंद्रगुप्त गुप्ता का शव 18 जनवरी 2019 को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के भैरों मंदिर के पास कंबल में लिपटा हुआ मिला था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच में रिंकू की मौत जहर से होना पाया गया। जिसके बाद एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा व सीओ सदर राम शब्द यादव के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई। जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि रिंकू की पत्नी ने ही अपने बहन के बेटे हनी उर्फ कार्तिक पुत्र अजय दुबे निवासी राठौर गली गुना एमपी सहित रजत चौहान पुत्र भानूप्रताप व अनमोल पुत्र राजेंद्र निवासीगण रमनपुर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और फिर उसे खाने में जहर देखकर मार कर शव को भैरों मंदिर के निकट फेंक दिया।
विज्ञापन

दो लाख रुपए में हुआ था सौदा
रमनपुर निवासी रजत चौहान रिंकू के घर के सामने स्पोट्रर्स की दुकान करता था। जिससे रिंकू की पत्नी कुसुम गुप्ता के संबंध हो गए। इसकी जानकारी रिंकू को हुई तो उसने अपनी पत्नी और रजत को जान से मारने की धमकी दे डाली। जिस पर रिंकू की पत्नी ने उसकी हत्या की योजना बनाई और अनमोल शर्मा निवासी रमनपुर व उसके बहनोई प्रवीन शुक्ला पुत्र राजेश शुक्ला निवासी अजीतपुर को दो लाख रुपए दिए। 15 जनवरी 2019 को रिंकू को जहर देकर घर में ही मार दिया गया। उसके शव को आरोपी मिलकर अनमोल की कार में रखकर भैरों मंदिर के पीछे खेत में डाल गाए थे।
विज्ञापन

15 दिन में हनी नेकिए थे तीन मर्डर
हनी उर्फ कार्तिक पुत्र अजय दुबे निवासी राठौर गली थाना कैंट जनपद गुना मध्य प्रदेश जो कि रिंकू की पत्नी कुसुम की बहन पूर्णिता का बेटा है उस पर साढ़े 17 साल की उम्र में 15 दिन में तीन मर्डर करने का आरोप है। हनी तीन अलग-अलग हत्याओं (हेमंत मीणा, रितिक नाम देव, लोकेश मीणा की हत्या) में वर्ष 2017 में जेल गया। लेकिन नाबालिग होने के कारण इसे बाल सुधारगृह इंदौर भेजा गया, जहां से तीन अन्य साथियों के साथ हनी फरार हो गया। गुना पुलिस ने हनी पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें