पत्नी की कुछ दिन पूर्व तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के लिए उसे एक नर्सिंग होम में ले गया। वहां दी गई दवा के खाते ही उसकी पत्नी को रक्तस्राव होने लगा। दोबारा उसे नर्सिंग होम लेकर गया तो पता चला कि दवा से गर्भस्थ शिशु को क्षति पहुंच गई। डाक्टर ने बिना पूछे गर्भ गिरा दिया। इसके बाद भी जब रक्तस्राव बंद नहीं हुआ] तो डॉक्टर ने पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा। आगरा ले जाकर इलाज कराया गया तो पत्नी की मौत हो गई।
सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव बाजीदपुर में एक नर्सिंग होम में महिला की इलाज के दौरान हुई मृत्यु के मामले में पति ने डाक्टर और वहां के स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं संबंधित नर्सिंग होम का डॉक्टर फिलहाल गायब है।
विज्ञापन
गांव महमूदपुर नगला ढक निवासी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में उल्लेख किया है उसरी पत्नी की कुछ दिन पूर्व तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के लिए उसे वो बाजीदपर के एक नर्सिंग होम में ले गया। वहां दी गई दवा के खाते ही उसकी पत्नी को रक्तस्राव होने लगा। दोबारा उसे नर्सिंग होम लेकर गया तो पता चला कि दवा से गर्भस्थ शिशु को क्षति पहुंच गई।
डाक्टर ने बिना पूछे गर्भ गिरा दिया। इसके बाद भी जब रक्तस्राव बंद नहीं हुआ तो डॉक्टर ने पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा। आगरा ले जाकर इलाज कराया गया तो पत्नी की मौत हो गई। तहरीर में उल्लेख है कि उसकी पत्नी की मौत बाजीदपुर में डाक्टर की लापरवाही और गलत इलाज से हुई है। महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।