फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार

Wed, 20 Jan 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मंगलवार को हुई बूंदाबांदी के बाद बुधवार को लोग सितम ढ़ाती सर्दी से फिर से कांप उठे। सुबह से ही शीतलहराें का चलना शुरू हो गया। शीतलहर से मौसम और सर्द हो गया। पूरे दिन लोग हांडकंपाऊ ठंड से कांपते रहे। काफी लोगों ने अलाव और अंगीठियों का सहारा लिया।  
विज्ञापन

मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। कभी धूप, कभी बूंदाबांदी तो कभी आसमान में बादल छा रहे हैं। बुधवार को शीतलहर चलने के कारण कड़ाके की सर्दी में लोग शरीर पर गर्म कपड़ों का लबादा होने के बाद भी ठिठुरते नजर आए। शीतलहरें शरीर को नश्तर की भांति चुभती रहीं। काफी लोग घरों से बाहर निकलने में भी हिचकिचाते रहेे। शीतलहर के कारण दुपहिया वाहनों की रफ्तार भी मंद पड़ गई। लोग पूरे दिन अलाव और अंगीठी के सहारे अपने आप को ठंड से राहत देते नजर आए। गरीब और असहाय लोग सर्दी से थर थर कांपते रहे। बाजारों में भी ठंड के कारण अधिक भीड़ नहीं उमड़ सकी। ठंड का असर रोडवेज सेवाओं पर भी हुआ। ठंड में सवारी न मिलने से कारण बसें खाली दौड़ती रहीं।  वैदर एप्स से ले रहे मौसम का हाल रोजाना बदल रहे मौसम के मिजाज पर अब युवाओं की भी नजर है। हाईटेक होते जा रहे इस युग में युवाओं ने अपने स्मार्ट फोन पर वैदर मैसेजिंग एप डाउनलोड कर रखा है। इसी एप्स के जरिए युवा रोजाना हर पल मौसम का हाल जान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें