फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मौसम ने ली करवट, सुबह से छाए बादल, शाम को हुई बूंदाबांदी

Sun, 22 Jan 2023 08:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जनपद में मौसम ने करवट ली है। सुबह से तेज धूप के बाद शाम को बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के साथ ही मौसम फिर ठंडा हो गया है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई दिनों से सुबह से ही धूप निकल आती थी। दोपहर के समय धूप सहन नहीं हो रही थी। रविवार की सुबह से आसमान में बादल छाए। पूरे दिन सूरज व बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चला। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, मौसम के बदलने के साथ सरसों किसानों को फसल प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। हालांकि, आलू की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जनवरी माह के अंत में मौसम रूख बदल रहा है। दिन में गर्मी, तो रात में लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। इस कारण लोगों को बारिश की आशंका पहले से थी। सुबह लोग नींद से जागे तो आसमान में बादल छाए हुए थे। पूरे दिन अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान भी ज्यादा रहा। इस कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा नहीं लेना पड़ा। शाम को अचानक बूंदाबांदी हुई। इसी के साथ हवाएं चलने लगी। लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें