कलावती भाई दूज पर अपने भाई बैनामी को दौज खिलाने मायके सतलौनी जा रही थीं। कांडली रजबहा की पुलिया पर टेंपो से उतरने के बाद वह सड़क पार करने लगीं। इसी दौरान आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी।
रविवार को भाई दूज पर अपने मायके जा रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने कांडली रजबहा की पुलिया के पास टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गोंडा थाने के ग्राम सढ़ा निवासी कलावती पत्नी बनवारीलाल भाई दूज पर अपने भाई बैनामी को दौज खिलाने मायके सतलौनी जा रही थीं। कांडली रजबहा की पुलिया पर टेंपो से उतरने के बाद वह सड़क पार करने लगीं। इसी दौरान आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। इससे वह उछलकर सड़क पर गिरीं और सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।
आसपास के लोगों ने तत्काल ही उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।