दीवार गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
तेज आंधी से एक मकान की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दबकर मां-बेटा और पड़ोसिन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
चंदपा थाने के गांव तहरा में मंगलवार शाम तेज आंधी चली। इस आंधी में हुब्बलाल के मकान की एक दीवार भरभरा कर गिर गई। हादसे में दो महिला सहित तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घायलों में हुब्बलाल की पत्नी कमलेश (55) और बेटा नीरज (25) शामिल थे। पड़ोसी चंद्रवती (55) को भी चोटें आईं।
दीवार गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को करीब आधा घंटे में छुट्टी दे दी गई। सभी घायलों को बाद में घर भेज दिया गया।