हाथरस महोत्वस में स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस की छात्राओं ने नाट्य प्रस्तुति में मताधिकार का महत्व बताया।
हाथरस में बागला कलेज के मैदान में आयोजित हाथरस महोत्वस के मंच पर स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस की छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत कर मताधिकार का महत्व समझाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. बसन्त अग्रवाल ने निर्वाचन के सम्बन्ध में बताया कि जनपद में 1295 बूथ जिन पर 1295 बीएलओ नियुक्त किये गये हैं। जनपद में कुल 1154428 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष-620102, महिला-534299 तथा अन्य-27 मतदाता हैं।
जनपद का जेण्डर रेशियो-862 एवं ईपी रेशियो-61.83 है। अतिरिक्त मतदाता बनने से छूटे अर्ह मतदाताओं से अपील की गयी कि अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करायें तथा मतदान के दौरान अपने मताधिकारी का अधिक से अधिक प्रयोग करें।