फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आंबेडकर पार्क की दुर्दशा पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन

Mon, 08 Jun 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
आंबेडकर पार्क सुंदरीकरण के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सादाबाद के गांव कजरौठी में रविवार दोपहर ग्रामीणों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क की बदहाल स्थिति के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


बीरेंद्र चौधरी ने बताया कि सांसद को कई बार ज्ञापन देकर पार्क के सुंदरीकरण की मांग की गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला है। दीपक कुमार ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को भी कई बार लिखित शिकायत की है, लेकिन समस्या जस की तस है। पार्क में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने कहा कि पार्क में कीचड़ है। इसकी चहारदीवारी कई जगह से टूट चुकी है, जिससे दिन-रात यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अल्टीमेटम दिया कि यदि जल्द ही पार्क की सफाई और मरम्मत नहीं हुई तो सभी पार्क में ही अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। यहां पर पर मलखान सिंह, खजान सिंह, रूम सिंह, दीपक, महेंद्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, गौरीशंकर, दयाराम, बनवारी, सुभाष, गौरी प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें