फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ग्राम चौकीदारों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की

विज्ञापन
सादाबाद में मानदेय बढ़ाए जाने की मांग करते ग्राम चैकीदार। स्रोत: स्वयं  - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांवों में रात के समय पुलिस के साथ गश्त करने वाले ग्राम चौकीदारों ने मानदेय बढ़ाने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है। रविवार को सादाबाद कोतवाली परिसर में बैठक कर उन्होंने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने पर परिवार को मुआवजा देने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

ग्राम चौकीदार विलकेश कुमार ने मानदेय में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी पर सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महंगाई में इतनी वृद्धि से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। चौकीदारों ने टॉर्च, वर्दी, डंडा, सीटी और साइकिल उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि गश्त के दौरान बदमाशों से सामना होने पर जान का खतरा रहता है। ड्यूटी के दौरान किसी चौकीदार की हत्या होने पर परिवार को 15 से 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। चौकीदारों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर विधायक प्रदीप चौधरी और सांसद अनूप प्रधान को भी ज्ञापन दे चुके हैं। इस मौके पर चौकीदार वीरेश कुमार, भोपाल सिंह, सुरेश कुमार, रणजीत सिंह, शहजाद खां, रिंकू, सहरूद्दीन, हरिया, राजू, करनपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें